Loading...
Skip to Main Content | Screen Reader Access | English
| Login Admin
School Logo

राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया, बरेली

Govt. High School, Talgautiya Bareilly

शिक्षा ही सफलता की कुंजी है

राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया में आपका स्वागत है। हम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रवेश लें (Admissions Open)

उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण

आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी शिक्षकों के साथ एक आदर्श विद्यालय।

अधिक जानें (Learn More)

खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास

हम किताबी ज्ञान के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी महत्व देते हैं।

गैलरी देखें (View Gallery)

संस्कार और अनुशासन

एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में पहला कदम।

नियम पढ़ें

सफलता की ओर बढ़ते कदम

प्रतिवर्ष शानदार परीक्षा परिणाम हमारी गुणवत्ता का प्रमाण हैं।

परीक्षाफल देखें (Results)
नवीनतम सूचनाएं (Updates)
प्रवेश प्रारम्भ - सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 10 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। | आगामी बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी वेबसाइट पर उपलब्ध है। | विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन 15 जनवरी को किया जाएगा।

महत्वपूर्ण सन्देश (Messages)

श्री रामाज्ञा कुमार

श्री रामाज्ञा कुमार

संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मण्डल, बरेली

"शिक्षा" वह खजाना है जिसे नुकसान के डर के बिना संरक्षित किया जा सकता है। यह देखा गया है कि शिक्षा भीतर के खजाने की खोज का साधन है। इस वेबसाइट के माध्यम से शिक्षा में नवाचार हेतु विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ0 सुभाष चन्द्र मौर्य जी एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

डॉ0 अजीत कुमार

डॉ0 अजीत कुमार

जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली

गुणवत्ता शिक्षा में सदैव अग्रसर राजकीय हाई स्कूल तालगोटिया, बरेली की वेबसाइट उद्घाटन पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ0 सुभाष चन्द्र मौर्य जी एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

डॉ0 सुभाषचन्द्र मौर्य

डॉ0 सुभाषचन्द्र मौर्य

प्रधानाचार्य

राजकीय हाईस्कूल, तालगौटिया जिसकी नीव वसुधैव कुटुंबकम् के आधार पर रखी गयी है जिसमें सभी विचारधाराओं का समावेश है। छात्रों में अन्तनिर्हित सृजनात्मक प्रतिभा को उचित मंच देने के लिए विद्यालय पत्रिका एक सशक्त माध्यम है जिससे न केवल विद्यालय बल्कि वाह्य समाज भी लाभान्वित होता है।

विद्यालय रूपी उद्यान में छात्रों रूपी पौधों को पुष्पित और पल्लवित होने का पूर्ण अवसर प्रदान किया जाता है। हमारे विद्यार्थी जब विद्यालय छोड़ें तो दृढ़ विश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक जीवन मूल्यों से लबरेज ऐसे विचारशील युवा बनकर निकलें जो समाज के हर क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान बना सकें।

आज इस पोर्टल के माध्यम से मैं मण्डल के सम्मानित संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के मार्गदर्शन हेतु हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। सभी विद्यार्थियों को हृदय से आशीर्वाद।